नोकिया-एपल मामले में नया मोड़

I Phone
पहले तो दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फ़ोन निर्माता नोकिया ने अपने अमरीकी प्रतिद्वंद्वी एपल के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया. गत अक्तूबर में दायर मुक़दमें में आरोप लगाए गए थे कि एपल ने अपने लोकप्रिय फ़ोन आईफ़ोन में नोकिया की 10 ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया है जो पेटेंट के दायरे में आती हैं.

लेकिन अब अमरीकी कंपनी एपल ने फ़िनलैंड की कंपनी नोकिया पर उल्टे आरोप लगाए हैं कि वह 13 ऐसी तकनीकों का उपयोग कर रही है जिसका पेटेंट एपल के पास है. एपल ने कहा है, "दूसरी कंपनियाँ यदि प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं तो वे अपनी तकनीक ईजाद करें न कि एपल की तकनीक चुराकर ऐसा करें."

एपल ने अभी यह नहीं बताया है कि नोकिया किन 13 तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. उधर नोकिया की ओर से कोई टिप्पणी के लिए कोई उपलब्ध नहीं हो सका है. इससे पहले अक्तूबर में नोकिया ने आरोप लगाया था कि एपल ने आईफ़ोन में उसकी तकनीक का इस्तेमाल किया और इस तकनीक के लिए नोकिया को कोई भुगतान नहीं किया.

नोकिया ने एपल पर दस तकनीकी मामलों में पेटेंट के उल्लंघन के आरोप लगाए थे, जिसमें वायरलेस डेटा, स्पीच कोडिंग, सेक्युरिटी और इंक्रिप्शन शामिल है. नोकिया का कहना है कि लगभग 40 कंपनियों के साथ उसका समझौता है. इसमें मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली ज़्यादातर कंपनियाँ शामिल हैं. इस समझौते के तहत नोकिया कंपनियों को अपनी तकनीक के इस्तेमाल की अनुमति देती है.नोकिया का कहना है कि एपल ने ऐसा कोई समझौता नहीं किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+