पंजाब विधानसभा में हाथापाई

पंजाब में कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ अकाली दल और विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के बीच हाथापाई हुई। विधानसभा में यह स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल राज्य में कानून और व्यवस्था और लुधियाना हिंसा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
बादल को विधायकों ने घेरा
जैसे ही सुखबीर सिंह ने तीन पन्ने का वक्तव्य पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस के नेता रजिंदर कौन भट्टल ने सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान कांग्रेस के कुछ नेता आगे बढ़े। देखते ही देखते अकाली दल और कांग्रेस के विधायकों में हाथापाई शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर विधायकों को अलग-थलग किया। इस घटना के तुरंत बाद बादल को अकाली दल के विधायकों ने घेर लिया। विधानसभा में हुए इस हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन स्थगित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications