चोरों ने 150 मीटर लंबी सुरंग खोदकर उड़ाए 57 लाख डॉलर
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक चोरी की यह हैरतअंगेज घटना रविवार को हुई। पुलिस इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
चोरों ने पूरी तैयारी के साथ इस घटना के अंजाम दिया। उन्होंने पहले कार कंपनी के मुख्यालय से करीब एक महान किराए पर लिया और फिर वहां से सुरंग खोदना शुरू किया। चार महीने के अथक प्रयास के बाद चोर 150 मीटर लंबी और एक मीटर व्यास वाली सुरंग खोदने में कामयाब रहे।
इसके बाद चोरों ने रविवार को बड़े आराम से कार कंपनी के मुख्यालय में उस समय प्रवेश किया, जब उसके सभी कर्मचारी छुट्टी के बाद घर जा चुके थे।
पुलिस का कहना है कि चोरों ने जिस मकान को किराए पर लिया था, उसके आसपास रहने वाले लोगों को इस बात का थोड़ा भी आभास नहीं हुआ कि उनके पड़ोस में चोर एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर चुके हैं।
घटना के बाद जब मुख्यालय की तलाशी ली गई, तब पुलिस को वहां सुरंग का खाका और कुछ बिल मिले। पुलिस का कहना है कि चोर गलती से सुरंग का खाका और बिल कार मुख्यालय में भूल गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications