इंदौर में लड़कियों को परेशान करने वाले पकड़े गए
लोगों की सहायता करने वाली संस्था 'वी केयर फार यू विंग' से मिली जानकारी के अनुसार तीन लड़कियों के परिजनों ने शिकायत की थी कि उनके मोबाइल पर देर रात को फोन आते हैं और फोन करने वाला अश्लील बातें करता है। फोन करने वालों की तलाश की गई तो वे शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं की 12 वीं कक्षा के पांच छात्र निकले।
'वी केयर फॉर यू विंग' से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार पांचों छात्रों को हिरासत में लिया गया परंतु दो शिकायतकर्ताओं द्वारा कार्रवाई की बजाय समझाईश देकर छोड़ने की सहमति पर पांचों छात्रो की छोड़ दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि शेष बचे अन्य शिकायतकर्ता द्वारा कार्रवाई की इच्छा जताए जाने पर पांचों की गिरफ्तारी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications