पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 3 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के सपालगा गांव में ड्रोन से एक कार पर मिसाइल दागा गया, जिसमें तीन लोग मारे गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि कार पर दो मिसाइल दागे गए थे। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications