कोलंबिया पुलिस ने वर्ष की सबसे बड़ी हेरोइन खेप पकड़ी
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मादक पदार्थ निरोधक पुलिस के प्रमुख अधिकारी जनरल फ्रांसिस्को पैट्रियो ने बताया कि हेरोइन के अलावा 136 किलोग्राम कोकीन भी बरामद की गई।
पुलिस ने इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी। इस वर्ष पकड़ी गई यह हेरोइन की सबसे बड़ी खेप है।
मादक पदार्थो की यह खेप डोमिनिक रिपब्लिक भेजी जा रही थी, जहां से उसे अमेरिका भेजा जाता।
अमेरिकी बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 65 लाख अमेरिकी डॉलर और कोकीन की कीमत 47 लाख डॉलर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications