नासा का नया उपग्रह अंतरिक्ष को खंगालेगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह उपग्रह इंफ्रारेड अतिसंवेदनशीलता से लैस होगा। वाइड-फील्ड इंफ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर यानी 'वाइज'नामक इस उपग्रह को कैलिफोर्निया के वेंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से प्रक्षेपित किया जाएगा।
नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उपग्रह अनंत आकाश में स्थित ऐसे तारों, क्षुद्र ग्रहों और सवार्धिक प्रकाशवान आकाशगंगाओं का पाता लगाएगा जो अब तक तमाम कैमरों की पकड़ से बाहर रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस उपग्रह में फिट कैमरे बेहद असरदार माने जाने वाली हब्बल दूरबीन एवं दूर आकाश की टोह लेने वाले कैमरों से भी कई गुना ज्यादा ताकतवर है।
नासा के अनुसार यह उपग्रह चार इंफ्रारेड तरंग-दैघ्र्य से लैस है और इसकी संवेदनशीलता पूर्ववर्ती कैमरों से हजारों गुना ज्यादा है। नासा की पासडेना स्थित जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला द्वारा जारी बयान में यह कहा गया है।
इस उपग्रह द्वारा भेजी गई तस्वीरें हब्बल जैसी दूरबीन और दूसरे कैमरों के लिए गाइड की भूमिका निभाएंगी। इस परियोजना से जुड़े एक वैज्ञानिक पीटर आइजनहार्डट कहते हैं, "हम अंतरिक्ष को पूरी तरह खंगालने के मिशन पर हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications