टोरंटो में होगा अगला जी-20 शिखर सम्मेलन
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार पर चर्चा के लिए जी-20 के नेता अगले वर्ष 26 और 27 जून को टोरंटो में एकत्र होंगे।
प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर की दक्षिण कोरिया के नेताओं से चर्चा के बाद टोरंटो के आयोजन स्थल होने की घोषणा की गई।
इससे पहले कनाडा की योजना टोरंटो से 250 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल हंसविले में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करने की थी। हंसविले में ही इसी समय जी-8 शिखर सम्मेलन भी आयोजित होगा। परंतु यह महसूस किया गया कि छोटे से पर्यटक शहर में सम्मेलन में हिस्सा लेने आए नेताओं और मीडिया के 10,000 से अधिक लोगों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होगा।
अब जी-20 शिखर सम्मेलन के आरंभ होने से पहले ही जी-8 शिखर सम्मेलन के समाप्त होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications