पंजाब में छात्रा ने की आत्महत्या
आत्महत्या करने वाली प्रियंका सिंह सेक्टर 68 स्थित 'आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ' की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात 11 बजे छात्रा को एक पंखे ले लटका हुआ पाया गया।
मामले के जांच अधिकारी अतुल सोनी ने आईएएनएस से कहा, "आत्महत्या का वास्तविक कारण अब तक पता नहीं चल सका है। रात में हमने उसका कमरा सील कर दिया था और उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी थी। आज (मंगलवार) उसका पोस्ट मॉर्टम किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "इस बीच हमने उसके दोस्तों और छात्रावास के अन्य अधिकारियों के बयान ले लिए हैं। आत्महत्या से पहले लिखे खत में उसने केवल 'मैं जा रही हूं, अलविदा' ही लिखा है।"
प्रियंका के पिता जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय सेना में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। मोहाली, प्रदेश की राजधानी चण्डीगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications