हेलीकॉप्टर उतारने में नियम नहीं तोड़े: राहुल

लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल ने स्पष्ट किया कि पायलट ने जब हेलीकॉप्टर उतारा, उस समय उजाला और पर्याप्त रोशनी थी। कांग्रेस महासचिव ने इस बात को इनकार दिया कि हेलीकॉप्टर अंधेरे (जीरो विजिबिलिटी) में उतारा गया और ऐसा करने के लिए उन्होंने पायलट पर दबाव डाला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के यह कहा था कि राहुल ने जान जोखिम में डालकर अंधेरे में हेलीकॉप्टर उतरवाया। इस पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा, "रीताजी न तो पायलट और और न ही विशेषज्ञ हैं।"
मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है मीडिया
अमेठी के सांसद ने कहा कि मीडिया मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है। मीडिया को बिना जांच के ऐसी खबरे सामने नहीं लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पायलट ने उनसे कहा कि मीडिया के लोगों ने मेरी नौकरी खतरे में डाल दी है।
इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि राहुल ने लोगों से मिलने का वादा पूरा करने के लिए पायलट को अंधेरे में सीतापुर के आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने को विवश किया। राहुल गांधी युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए राहुल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications