राहुल देर रात सैर पर निकले
हरदोई जिला कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि राहुल गांधी ने रात करीब 11.30 बजे से एक घंटे तक पुलिस लाइन मैदान में सैर की।
सिंह ने कहा, "हम राहुल गांधी की ऊर्जा को देखकर आश्चर्यचकित थे कि दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद उन्होंने रात को पुलिस लाइन मैदान के कई चक्कर लगाए। शाम को उन्होंने हरदोई में युवा कांग्रेस की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया था।"
सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने रात पुलिस लाइन स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बिताई और सुबह वह पुलिस लाइन कॉलेनी स्थित पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सुबह करीब 9 बजे हरदोई से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications