चंद्रशेखर राव का अनशन 10वें दिन भी जारी
स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने के कारण टीआरएस विधायक विधानसभा अध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी के आसन के समक्ष पहुंच गए। इससे अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। टीआरएस विधायक चाहते थे कि सदन अलग तेलंगाना राज्य के लिए एक प्रस्ताव पारित करे।
सदन की कार्यवाही जैसे ही आरंभ हुई टीआरएस विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और अलग तेलंगाना राज्य के पक्ष में एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित करने की मांग करने लगे।
विधानसभा में टीआएस सदस्यों ने 'जय तेलंगाना' का नारा लगाया। जवाब में कांग्रेस के सदस्यों ने 'जय आंध्र' का नारा लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications