व्हाइट हाउस के बिन बुलाए मेहमानों को तलब कर सकती है संसदीय समिति
ऐसे प्रस्ताव का उद्देश्य व्हाइट हाउस के उस भव्य भोज में बिना निमंत्रण के शिरकत करने वाले तारेक सलाही और उनकी पत्नी मिशेल सलाही को एक समिति के समक्ष पेश होने के लिए बाध्य करना है। पिछले सप्ताह इन दोनों को सुरक्षा चूक पर होने वाली सुनवाई के दौरान पेश होने को कहा गया था, पर दोनों उपस्थित नहीं हुए। अब उन्हें आंतरिक सुरक्षा से संबद्ध संसदीय समिति के समक्ष पेश होने के लिए बाध्य किया जाएगा।
इस समिति के शीर्ष रिपब्लिकन सदस्य पीटर किंग ने कहा है कि वे व्हाइट हाउस में सामाजिक मामलों की प्रभारी डेजिरी रोजर्स को भी तलब करने की कोशिश करेंगे, पर माना जाता है कि डेमोकेट्रिक पार्टी की आपत्ति के कारण उन्हें तलब करने का प्रयास सफल नहीं होगा।
डेजिरी को तलब करने के पहले प्रयास को समिति के डेमोक्रेट अध्यक्ष बेनी जी.थॉम्पसन विफल कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इस सुरक्षा चूक के कारण अमेरिकी गुप्तचर सेवा के तीन अधिकारियों को वैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। सेवा के प्रमुख मार्क सुलीवन इस चूक की नैतिक जिम्मेवारी ले चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications