रूस के साथ सैन्य समझौते से रक्षा क्षमता बढ़ेगी: भारत
भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रूस के साथ रक्षा समझौते से भारत की रक्षा क्षमता बढ़ेगी और आने वाले समय में इससे सहायता मिलेगी।
राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रूसी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साछथ वार्ता सफल रही। उन्होंने कहा कि कहा कि रक्षा समझौते से भारतीय रक्षा उद्योग का विकास होगा।
गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच छह द्विपक्षीय सौदों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें असैन्य परमाणु सहयोग के विस्तार का भी एक समझौता शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications