इंदौर में अश्लील एसएमएस मामले में सेना का अधिकारी हिरासत में
इंदौर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इंदौर में वायुसेना के अधिकारी की पत्नी को मोबाइल पर कथित तौर पर अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में सेना के एक अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को कार्रवाई के लिए महू थाने ले जाया गया है।
महिलाओं और लड़कियों के अलावा अन्य लोगों को परेशान करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा बनाई गई 'वी केयर फार यू विंग' ने मंगलवार को सेना के एक अफसर को हिरासत में लिया।
विंग की प्रभारी दीपिका शिंदे ने आईएएनएस को बताया है कि वायुसेना के स्कवाड्रन लीडर की पत्नी को पिछले चार-पांच दिनों से अश्लील एसएमएस मिल रहे थे। इसकी शिकायत महिला ने 'वी केयर फॉर यू विंग' में की। जांच करने पर एसएमएस भेजने वाले का नंबर महू स्थित सेना की बटालियन में प्रशिक्षण लेने देहरादून से आए एक सैन्य अधिकारी का निकला।
दीपिका के अनुसार महिला की शिकायत पर संबंधित सैन्य अधिकारी को हिरासत में लेकर महू थाने लाया गया है। उन्होंने बताया है कि उसके खिलाफ संबंधित थाने में ही मामला दर्ज होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications