चीन में विद्यालय में भगदड़ मचने से 8 मरे, 26 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा सोमवार रात लगभग नौ बजे हुनान प्रांत के एक निजी विद्यालय में हुआ।
अधिकारियों के अनुसार शाम में विद्यालय सत्र की समाप्ति के बाद जब छात्र परिसर से बाहर निकल रहे थे तभी भगदड़ मच गई। भगदड़ में सात लड़के और एक लड़की की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications