उप्र का विकास मेरा लक्ष्य : राहुल गांधी
लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक संवादादता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा, "मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में लाना है।"
राहुल ने कहा, "मैं युवाओं के लिए काम करने आया हूं। मुझे उत्तर प्रदेश के भविष्य की चिंता है। युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान को प्रदेश में उम्मीद से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर जाति और हर धर्म के लोग इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं।"
कांग्रेस महासिचव ने कहा, "आज युवा राजनीति में आना चाहते हैं। अभी तक उसके लिए दरवाजे बंद थे लेकिन युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उन्हें राजनीति में लाने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।"
आने वाले समय में युवा कांग्रेस की तरह क्या कांग्रेस पार्टी के संगठन में चुनाव होंगे, इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में चुनाव होने चाहिए या नहीं इसका फैसला करना कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का काम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications