मार्च में भारत दौरे पर आएंगे पुतिन
सरवर काशमी
एयर इंडिया के विशेष विमान से, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरूपमा राव ने मंगलवार को कहा कि रूसी प्रधानमंत्री ब्लादमीर पुतिन अगले साल मार्च में भारत दौरे पर आएंगे।
रूस की तीन दिवसीय यात्रा से लौट रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विशेष विमान में राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव अगले साल वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। प्रधानमंत्री पुतिन संभवत: मार्च 2010 में दिल्ली की यात्रा करेंगे।"
प्रधानमंत्री मंगलवार शाम स्वदेश पहुंच गए। उनकी यात्रा के दौरान नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौते के साथ छह महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications