झारखण्ड में नक्सलियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार सोमवार रात लातेहार जिले के नेवारे गांव में नक्सलियों ने एक सरकारी विद्यालय के भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया।
पुलिस ने कहा कि गांव में 15 से 20 की संख्या में नक्सली पहुंचे और उन्होंने विद्यालय भवन को विस्फोट से उड़ा दिया। राज्य में एक महीने के अंदर नक्सली 11 विद्यालय भवनों को उड़ा चुके हैं।
लातेहार में 18 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। राज्य में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications