पत्नी व 3 बच्चों की हत्या कर खुदखुशी की
घटना जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव की है, जहां सोमवार देर रात विनोद कुमार (35) नाम के एक व्यक्ति ने घर के अंदर पहले अपने तीन बच्चों (3 से 8 वर्ष) व पत्नी मुन्नी देवी (30) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिले के पुलिस अधीक्षक एन. रवीन्द्र ने संवाददाताओं को बताया कि विनोद के चचेरे भाई सियाराम ने पुलिस को बताया कि विनोद खेती करता था और नशे का आदी था। ज्यादा नशा करने के कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications