बाबरी विध्वंस के लिए राव भी जिम्मेदार : बेनी प्रसाद वर्मा
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पार्टी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत पी.वी.नरसिम्हा राव बाबरी विध्वंस को रोकने को लेकर पर्याप्त रूप से सजग नहीं हो पाए थे।
लोकसभा में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर जारी चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने बाबरी विध्वंस के लिए संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तो जिम्मेदार ठहराया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राव ने भी एक गलती की थी।
वर्मा ने कहा, "यदि कोई व्यक्ति किसी के घर में डकैती डालने जाता है, तो वह तो दोषी है ही। लेकिन यदि घर का मालिक सो रहा है, तो इसमें दोष उसका भी बनता है।"
वर्मा ने भाजपा सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, "आप लोगों ने डकैती डाली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications