इस वर्ष अफगानिस्तान में ब्रिटेन के 100 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैनिकों की मौतें अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में हुई।
प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने मारे गए सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा देश सभी 100 सैनिकों के परिवारों और मित्रों के साथ खड़ा है।
ब्राउन ने अफगानिस्तान में 500 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की घोषणा की। उनके इस कदम को देश के बहुत ही कम लोगों का समर्थन है।
अफगानिस्तान में इस समय ब्रिटेन के 10,000 सैनिक हैं। अमेरिका के बाद ब्रिटेन के सैनिकों की संख्या अफगानिस्तान में सबसे अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications