बगदाद में भीषण विस्फोटों में 100 से अधिक की मौत (राउंडअप)

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि धमाकों के बाद बगदाद की सड़कों पर खून और मांस के लोथड़े बिखर गए। पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। इन विस्फोटों के कारण सरकारी इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इराक की सर्वोच्च न्यायिक परिषद के प्रवक्ता अब्द अल सातार बिरकादर ने बताया कि बगदाद के दो न्यायालयों के सैकड़ों न्यायाधीशों और वकीलों के इस घटना में मारे जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए विस्फोटकों से भरी कार अंदर घुसा दी और उसमें विस्फोट कर दिया।

घटना स्थल पर आपातकालीन विभाग के कर्मचारी लोगों को बचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए थे।

तीन अन्य विस्फोटक गृह तथा श्रम मंत्रालय की इमारतों, एक विश्वविद्यालय परिसर और दृश्य कला संकाय के अंदर हुए। पुलिस ने कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है लेकिन विस्फोटों की तीव्रता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

अक्टूबर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद मंगलवार को हुए ये विस्फोट सबसे भीषण थे। उस विस्फोट में 155 लोग मारे गए थे और सैकड़ों की संख्या में घायल हुए थे।

मंगलवार के हमले को देखते हुए सुरक्षा बलों से शहर के सभी चेकपोस्टों को बंद कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+