बाबरी विध्वंस पूर्व नियोजित कार्रवाई थी : चिदंबरम
उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी लेने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता बच नहीं सकते।
चिदंबरम ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए कार सेवकों और उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का एक मात्र उद्देश्य ढांचे को गिराना था।
भाजपा सदस्यों की नारेबाजी के बीच चिदंबरम ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस बारे में केंद्र सरकार, सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय एकता परिषद के समक्ष झूठ बोला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications