पाक में बम विस्फोटः मरने वालों की संख्या 40

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चौधरी शफीक के अनुसार औरतों और बच्चों से भरे एक बाजार में पहला आत्मघाती हमला हुआ और उसके तुरंत बाद हुए दूसरे विस्फोट से कई दुकानों में आग लग गई। मृतकों और घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
इससे पहले पेशावर में न्यायालय परिसर के बाहर एक आत्मघाती बम हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। पेशावर के पुलिस प्रमुख लियाकत अली खान ने संवाददाताओं को बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब न्यायालय परिसर के मुख्यद्वार पर आत्मघाती हमलावर को रोकने का प्रयास किया तो उसने खुद को उड़ा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications