शेख हसीना की नई दिल्ली यात्रा स्थगित
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा, "नई तारीख के बारे में फैसला किया जाना है। अब यात्रा जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकेगी।"
बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनू ने सोमवार को ढाका में कहा था कि प्रधानमंत्री की यात्रा में बदलावा किया गया है, हालांकि नई तारीख के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन यात्रा अगले वर्ष 10 या 11 जनवरी को हो सकती है।
इस महीने की 18 से 21 तारीख तक हसीन भारत दौरे पर आने वाली थी। हसीना की यात्रा की तारीख प्रधानमंत्री के कोपेनहेगेन जाने के फैसले के कारण प्रभावित हो रही थी। प्रधानमंत्री 18 दिसबंर को कोपेनहेगन जाने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications