कोपेनहेगन गए भारतीय दल में दरार

कोपेनहेगन, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर हो रहे शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंगलवार को स्पष्ट रूप से मतभेद देखा गया है। मतभेद इतना कि प्रतिनिधिमंडल के नेता श्याम सरन ने पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश के कोपेनहेगन पहुंचने के पहले ही वहां से नई दिल्ली वापसी का फैसला कर लिया है।

प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत सरन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ शिखर सम्मेलन के अंतिम दो दिनों के दौरान बातचीत के लिए वापस लौटेंगे।

इस बीच पर्यावरण मंत्री रमेश भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय सरकारी दल में मतभेद तब उभरा है, जब रमेश ने पिछले सप्ताह संसद में घोषणा की कि भारत अपने कार्बन उत्सर्जन में 2005 के मुकाबले वर्ष 2020 तक 20-25 प्रतिशत तक कटौती करेगा।

इसके बाद चंद्रशेखर दासगुप्ता जैसे वरिष्ठ वार्ताकारों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत ने बहुत जल्दी अपनी मुट्ठी खोल दी है, लिहाजा अब बातचीत के लिए कुछ नहीं बचा है। हालांकि अन्य सदस्यों ने उन्हें भरोसा दिलाया। दासगुप्ता का यह बयान रमेश द्वारा संसद में दिए गए बयान से ठीक विपरीत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+