योजना आयोग ने मध्य प्रदेश की पीठ थपथपाई
अहलूवालिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जेएनएनयूआरएम में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों की सराहना की। प्रदेश ने इस योजना के तहत स्वीकृत 67 प्रतिशत राशि का उपयोग किया है जो अन्य राज्यों से कहीं ज्यादा है।
इस योजना के सुधार कार्यक्रम को लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है और उसे उच्च श्रेणी में वर्गीकृत किया गया। शहरी सुधार कार्यक्रमों में राज्य के इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन शहर अग्रणी हैं। वहीं जबलपुर में तेजी लाने की जरूरत बताई गई है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण के तहत नगर विकास योजना के लिए इंदौर को 2745 करोड़ रुपये, भोपाल को 2153 करोड़ रुपये, जबलपुर को 1929 करोड़ रुपये और उज्जैन को 1237 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने मंजूर किए हैं। इन योजनाओं का काम प्रगति पर है। इस योजना में 50 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार, 20 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 30 प्रतिशत राशि संबंधित नगर निगम को वहन करना होता है।
जेएनएनयूआरएम में शहरी अधोसंरचना एवं गवर्नेस तथा शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाएं देने के लिए उप मिशन को लागू किया गया है। इसके तहत भोपाल में आठ, इंदौर में 10, जबलपुर में चार और उज्जैन में दो योजनाएं मंजूर की गई हैं। इसके अलावा उप मिशन के तहत भोपाल में 14, इंदौर में तीन, जबलपुर में चार और उज्जैन में एक योजना का कार्य प्रगति पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications