झारखण्ड में 56 प्रतिशत मतदान, 2 जवानों की मौत (लीड-3)

नई दिल्ली में आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "झारखण्ड में तीन बजे तक कुल 56 प्रतिशत मतदान हुआ।"

बयान में कहा गया है, "नक्सलियों द्वारा दुमका जिले में शिकारीपाड़ा-रामपुरहत राजमार्ग पर की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई।"

इसके पहले झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया था, "नक्सलियों ने सरसंदा गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह इलाका दुमका जिले की शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। गोलीबारी में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।"

तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। प्रारंभ में मतदान की गति बहुत धीमी रही, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद में इसमें तेजी आई। सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सुबह सात बजे से अपराह्न् तीन बजे तक रखा गया था।

सर्वाधिक मतदान (62 प्रतिशत) जारमुंडी विधानसभा सीट के लिए हुआ है। जामा विधानसभा सीट की बूथ संख्या 260 पर मतदान नहीं हुआ। कुल 3,396 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इसके लिए 6,814 ईवीएम मशीनें इस्तेमाल की गईं।

तीसरे चरण का मतदान पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबु सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन सहित पांच पूर्व मंत्रियों के भाग्य का फैसला करेगा।

दुमका में कांग्रेस उम्मीदवार के कार्यालय पर हमला करने के लिए समर्थकों को उकसाने के लिए हेमंत सोरेन के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, क्योंकि तीसरे चरण के चुनाव के दौरान जिन 11 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है, उनमें से आधी सीटें नक्सलियों का गढ़ मानी जाती हैं।

झारखण्ड चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार को हुए चुनाव के लिए 273 उम्मीदवार मैदान में रहे और कुल 2,541,042 मतदाताओं ने अपने मदाधिकार का प्रयोग किया।

देशमुख ने कहा कि एक घटना को छोड़ दिया जाए तो चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। मंगलवार को जिन 11 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए हैं, उनमें बरमो, बोकारो, चाणक्यराय, धनवार, बागोदर, जमुआ, हजारीबाग, शिकारीपाड़ा, दुमका, जारमुंडी और जामा शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+