बगदाद में सिलसिलेवार विस्फोट, 100 से अधिक की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि धमाकों के बाद बगदाद की सड़कों पर खून और मांस के लोथड़े बिखर गए। पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। इन विस्फोटों के कारण सरकारी इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।
इराक की सर्वोच्च न्यायिक काउंसिल के प्रवक्ता अब्द अल सातार बिरकादर ने बताया कि बगदाद के दो न्यायालयों के अनेक न्यायाधीशों और वकीलों के इस घटना में मारे जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अंदर घुस आया और खुद को उड़ा लिया।
तीन अन्य विस्फोटक गृह तथा श्रम मंत्रालय की इमारतों, एक विश्वविद्यालय परिसर और दृश्य कला संकाय के अंदर हुए। पुलिस ने कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है लेकिन विस्फोटों की तीव्रता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications