उत्तर प्रदेश का समग्र विकास है मेरा लक्ष्य : राहुल (लीड-1)
राजधानी लखनऊ में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के बाद अंबेडकर नगर पहुंचे राहुल ने दलित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके वोट से सत्ता पाने वाले लोग आज उनके ही विकास के धन को पार्को के निर्माण पर लुटा रहे हैं।
राहुल गांधी ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा, "मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति से जोड़ना है। मैं युवाओं के लिए काम करने आया हूं। मुझ्झे उत्तर प्रदेश के भविष्य की चिंता है। युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान को प्रदेश में उम्मीद से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर जाति और हर धर्म के लोग इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं।"
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज युवा राजनीति में आना चाहते हैं। अभी तक उसके लिए दरवाजे बंद थे लेकिन युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने उन्हें राजनीति में लाने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।
आने वाले समय में युवा कांग्रेस की तरह क्या कांग्रेस पार्टी के संगठन में चुनाव होंगे, इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में चुनाव होने चाहिए या नहीं इसका फैसला करना कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का काम है।"
कांग्रेस शासन में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी प्रधानमंत्री से बात हुई है। बकौल राहुल, "प्रधानमंत्री ने मुझ्झे भरोसा दिलाया कि महंगाई को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।"
युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में केवल राजनीतिक परिवारोंे से आने वाले युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिये जाते हैं? इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि असल में आम पृष्ठभूमि से आने वाले युवा नेताओं पर मीडिया फोकस नहीं करता।
उन्होंेने कहा, "यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के महत्वपूर्ण पदोंे पर ऐसे युवा नेताओं की मैं कतार लगा दूंगा जिनका राजनीतिक परिवारोंे से कोई ताल्लुक नहीं है।"
राहुल ने अपनी सचिव मीनाक्षी नटराजन और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर का उदाहरण देते हुए कहा कि ये लोग किसी राजनीति परिवार से नहीं आए हैं।
दोपाहर बाद मुख्यमंत्री मायावती के गढ़ माने जाने वाले अम्बेडकरनगर जिले में युवा दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "केंद्र द्वारा आप लोगों के विकास के लिए भेजे जा रहे धन को मुख्यमंत्री जी मूर्तियोंे, स्मारकों और पार्को के निर्माण पर खर्च कर रही हैं।"
राहुल ने दलितोंे से कहा कि आपके वोट से सत्ता पाने वाले लोग आपकी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होने वाले धन को अपने स्वार्थ के लिए पानी की तरह बहा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications