बुलंदशहर में वरुण गांधी की सभा पर रोक लगी
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते नौ दिसंबर को बुलंदशहर के शिकारपुर इलाके में होने वाली भाजपा की सभा को इजाजत नहीं दी गई है। भाजपा की इस सभा में वरुण गांधी को हिस्सा लेना था।
मालूम हो कि 30 अक्टूबर को बुलंदशहर में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
कुमार ने कहा, "शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके मद्देनजर हमने कल होने वाली वरूण गांधी की सभा पर पाबंदी लगा दी है।"
ज्ञात हो कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान एक खास समुदाय के लोगों के खिलाफ वरूण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण के कारण विवाद पैदा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications