दिल्ली में डेंगू के 6 नए मामले, पीड़ितों की संख्या 1132 हुई
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " राजधानी में मंगलवार को छह नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस बीमारी से प्रभावित रोगियों की संख्या बढ़कर 1,132 तक पहुंच गई है। इनमें से 15 लोग दिल्ली से बाहर के हैं।"
तामपान में गिरावट के साथ डेंगू मामलों में कमी देखी जा सकती है। इसका कारण यह है कि डेंगू के मच्छर 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में प्रजनन नहीं कर पाते।
दिल्ली में इस साल डेंगू से अब तक तीन मौतें हुई हैं। डेंगू की वजह से एक 45 वर्षीय व्यक्ति सहित 15 वर्षीय किशोर और 10 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के कुल 1,312 मामले सामने आए थे। राज्य में डेंगू की वजह से दो मौतें हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications