झारखंड में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान (लीड-1)
नक्सलियों द्वारा दुमका जिले में की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने सरसंदा गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह इलाका दुमका जिले की शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। गोलीबारी में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।"
तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। प्रारंभ में मतदान की गति बहुत धीमी रही, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद में इसमें तेजी आई। सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सुबह सात बजे से अपराह्न् तीन बजे तक रखा गया था।
झारखंड चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार को 50-52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
तीसरे चरण का मतदान पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबु सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन सहित पांच पूर्व मंत्रियों के भाग्य का फैसला करेगा।
दुमका में कांग्रेस उम्मीदवार के कार्यालय पर हमला करने के लिए समर्थकों को उकसाने के लिए हेमंत सोरेन के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, क्योंकि तीसरे चरण के चुनाव के दौरान जिन 11 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है, उनमें से आधी सीटें नक्सलियों का गढ़ मानी जाती हैं।
झारखंड चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार को हुए चुनाव के लिए 273 उम्मीदवार मैदान में रहे और कुल 2,541,042 मतदाताओं ने अपने मदाधिकार का प्रयोग किया।
देशमुख ने कहा कि एक घटना को छोड़ दिया जाए तो चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। मंगलवार को जिन 11 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए हैं, उनमें बरमो, बोकारो, चाणक्यराय, धनवार, बागोदर, जमुआ, हजारीबाग, शिकारीपाड़ा, दुमका, जारमुंडी और जामा शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications