तेजस ने भरी सबसे तेज उड़ान
बेंगलुरू के राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र (एनएफटीसी) के कमांडिंग अधिकारी और एयर कमांडर रोहित वर्मा ने आईएनएस हंसा नौसेना अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि तेजस को गोवा में खारी और उमस भरी समुद्री स्थितियों में दो सप्ताह लंबे परीक्षण से गुजारा गया था।
वर्मा ने कहा कि अन्य पर्यावरणीय स्थितियों में भी एलसीए का परीक्षण हो चुका है।
उन्होंने कहा, "लेह के ऊंचाई और ठंडी जलवायु वाले इलाके में और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में पहले ही तेजस का परीक्षण हो चुका है।" वर्मा ने कहा, "परीक्षण के दौरान तेजस ने 1,350 किलोमीटर प्रति घंटे की उड़ान भरी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications