हेडली के प्रत्यर्पण पर जोर देगी सरकार
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हेडली एवं उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ जांच जारी है और मंत्रालय की ओर से इनके खिलाफ एक महीने के भीतर एक अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आरोप पत्र दाखिल करने के मामले में मुंबई पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। हम हेडली के प्रत्यर्पण की पुरजोर कोशिश करेंगे। हम उसे सख्त सजा दिलाने को प्रतिबद्ध हैं।"
भारत ने यह रुख ऐसे वक्त जाहिर किया है जब अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 26/11 की घटना की साजिश के मामले में हेडली को आरोपित किया है। उस पर आरोप है कि उसने मुंबई में हुए आतंकी हमलों से पहले दो वर्ष से अधिक समय तक मुंबई की टोह ली थी। मुंबई हमलों में 174 लोगों की मौत हो गई थी।
इस बहुचर्चित जांच प्रकरण पर एनआईए के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एफबीआई की दो सदस्यीय टीम भारत आई हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications