इटली में ओबामा को नोबल शांति पुरस्कार के विरोध में प्रदर्शन

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार नो डल मोलिन नामक संगठन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "हमारा मकसद राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है, जो अपनी युद्ध नीति के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार ग्रहण करने वाले हैं।"

वेबसाइट पर लिखा हुआ है, "उनकी युद्ध नीति विसेन्जा में एक नए और विनाशकारी सैन्य अड्डे के निर्माण में स्पष्ट हो गई है।"

नो डल मोलिन का कहना है कि इस अड्डे पर अमेरिका की 173वीं एयरबोर्न ब्रिगेड तैनात होगी। इस ब्रिगेड की इराक और अफगानिस्तान युद्ध में प्रमुख भूमिका रही है।

विसेनजा शहर में अफ्रीकॉम भी स्थित है। यह अफ्रीका महाद्वीप में सैन्य अभियानों के लिए अमेरिकी मुख्यालय के रूप में काम करता है।

वेबसाइट पर कहा गया है, "विसेन्जा में अमेरिकी सेना की उपस्थिति को यहां के निवासी खारिज करते हैं। जो व्यक्ति शांति का नोबेल पुरस्कार ग्रहण करने वाला है, उसने एक यूरोपीय शहर में लोकतंत्र का सम्मान करने से इंकार कर दिया है। इस निर्णय के साथ राष्ट्रपति ओबामा ने अपने युद्ध रूपी मशीनगन में गोलियों भरी एक और मैगजीन से खुद को लैस कर लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+