पश्चिम बंगाल ने सिंगूर में रेल कारखाने का समर्थन किया
प्रमुख सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने यहां पत्रकारों से कहा, "हमने अपना प्रस्ताव रेल मंत्रालय के पास भेज दिया है और हमने कहा है कि यदि वे सिंगूर में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, तब उनका स्वागत है।"
उन्होंने कहा कि यदि रेल मंत्रालय सिंगूर में कोच निर्माण कारखाना स्थापित करना चाहता है तो सरकार उसके साथ सहयोग करेगी।
इससे पहले रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता से 40 किलोमीटर दूर स्थित हुगली जिले के सिंगूर में टाटा द्वारा छोड़े गए नैनो परियोजना स्थल पर राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के सहयोग से एक रेल कोच कारखाना स्थापित करने में रुचि दिखाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications