दोहा चक्र का जल्द समापन भारत के हित में : आनंद शर्मा
डब्ल्यूटीओ वार्ताओं की मौजूदा स्थिति को लेकर पेश एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से बहुराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली का मजबूत संरक्षक रहा है। हम हमेशा यह कहते रहे हैं कि दोहा वार्ता चक्र का जल्द समापन देश के लिए हितकर होगा।"
शर्मा ने कहा, "दोहा चक्र को लेकर भारत के नजरिए के मुख्य तत्व एवं मसले हैं विकास को बढ़ावा, गरीब किसानों एवं उद्योग के हितों की रक्षा और किसानों और उद्योग क्षेत्र के लिए बाजारों को खोले जाने को प्राथमिकता। इन मसलों पर भारत मजबूती से अपना पक्ष रखता रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications