नक्सलियों के बंद से उड़ीसा में जन जीवन प्रभावित
नक्सल प्रभावित चार जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगाड़ा और गजपति में निजी बस चालकों ने सड़कों पर बसें नहीं चलाईं यद्यपि, राज्य के शेष इलाकों में इसका असर नहीं देखा गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस से कहा, "हमले के डर से चार जिलों में निजी बसें नहीं चलीं। चालकों ने बसों को सड़कों से दूर रखा।"
पिछले महीने पुलिस की गोलाबारी में दो लोगों के मारे जाने के विरोध में इस बंद का आह्वान किया गया था।
यहां से 500 किलोमीटर दूर स्थित कोरापुट जिले के नारायण पटना शहर में 18 नवंबर को कम से कम दो लोग मारे गए थे। जब 300 लोगों की एक भीड़ ने तथाकथित रूप से एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और हथियार लूटे तब पुलिस ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने इलाके से 70 लोगों को गिरफ्तार किया था।
बंद की पूर्वसंध्या पर नक्सलियों द्वारा इन जिलों में बांटे गए पर्चो और पोस्टरों में कहा गया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोग मासूम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications