मुहम्मद यूनुस देंगे हीरेन मुखर्जी स्मृति व्याख्यान
लोकसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश ग्रामीण बैंक के प्रबंध निदेशक यूनुस 'सोशल बिजनेस : ए स्टेप टुवर्ड क्रिएटिंग ए न्यू इकॉनॉमिक एंड सोशल आर्डर' (सामाजिक कारोबार : नई आर्थिक व सामाजिक व्यवस्था के सृजन की दिशा में एक कदम) विषय पर व्याख्यान देंगे।
इस कार्यक्रम को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के राज्पाल, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद और समाज के विभिन्न तबकों की अन्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
संसद ने देश के एक प्रमुख कम्युनिस्ट सांसद रहे प्रोफेसर हीरेन मुखर्जी की स्मृति में वार्षिक व्याख्यान माला की स्थापना की है।
इस व्याख्यान माला की शुरुआती कड़ी के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने 11 अगस्त, 2008 को व्याख्यान दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications