हांगकांग में नए कर्मचारियों की भर्ती की तैयारी
सर्वेक्षण के नतीजे में कहा गया है कि प्रत्येक पांच कंपनियों में से एक कंपनी ने नए कर्मचारियों की भर्ती की योजना बनाई है। भर्ती कंपनी मैनपावर प्रोफेशनल ने जिन नियोक्ता कंपनियों से बातचीत की, उनमें से 17 फीसदी ने अगले साल के प्रथम तीन महीनों में नई नियुक्तियां करने की योजना का खुलासा किया।
सर्वेक्षण के तहत 800 से अधिक कंपनियों की उनकी अगली भर्ती योजना के बारे में पूछा गया। तीन महीने पहले भी एक ऐसा ही सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें कई कंपनियों ने नई भर्ती की योजनाओं का खुलासा किया था। इस बार के सर्वेक्षण में यह संख्या छह फीसदी ज्यादा है।
मैनपावर प्रोफेशनल के निदेशक ईयान स्टट्रन ने कहा, "यह सर्वाधिक शुभ संकेत माना जा सकता है। यह बेहद सकारात्मक संकेत है। इससे पता चलता है कि हौंगकौंग मंदी से मजबूती से उबर चुका है।" उल्लेखनीय है कि हांगकांग में बेरोजगारी दर अभी भी 5.2 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications