कॉफी पीकर गलतफहमी का शिकार होते हैं शराबी
इससे उलट, चूहों पर किए गए एक शोध से पता चला है कि कैफीन युक्त 'एल्कोहल एनर्जी' वाले पेय पदार्थो में शराब के असर को कम करने की क्षमता नहीं होती।
इस शोध पर जारी रिपोर्ट से सह-लेखक टेंपल यूनिवर्सिटी के थॉमस ग्लाउड कहते हैं, "कैफीन और शराब का एक साथ सेवन करने से मन में कई तरह की भ्रांतियां पैदा होती हैं। यही कारण है कि शराब का सेवन करने के बाद कॉफी पीने वाले लोग यह समझने लगते हैं कि उन्होंने दरअसल शराब पी ही नहीं है।"
शोध के दौरान जिस चूहे को कैफीन दिया गया, वह पहले से अधिक सर्तक हो गया लेकिन शराब के असर के कारण उसके सोचने-समझने या फिर सीखने की समस्या पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा।
शोध के मुताबिक ठीक ऐसे ही एक साथ शराब और कैफीन का सेवन करने वाला व्यक्ति उन कामों को करने से भी नहीं हिचकता, जिन्हें वह अपने लिए नुकसानदेह या खतरनाक मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications