लार्सन एंड टुब्रो को 844 करोड़ रुपये का ठेका
अनुबंध के मुताबिक यह कंपनी गुजरात के तापी में एनपीसीआईएल की काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना के लिए एक रिएक्टर तैयार करेगी। कंपनी के लिए रिएक्टर इमारत एवं अन्य अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने के अलावा कंपनी इस स्थल पर एक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली एवं गुरुजल सुधार संयंत्र भी विकसित करेगी। कंपनी के बयान में यह कहा गया है। परियोजना के पूरा होने में 49 महीने लग सकते हैं।
कंपनी के बयान में कहा गया है, " यह एनपीसीआईएल द्वारा देश में देसी तकनीकी से विकसित 700 मेगावाट की क्षमता वाला पहला दबावीकृत गुरुजल रिएक्टर(पीएचडब्ल्यूआर) होगा। यह कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धियों में शुमार होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications