बगदाद में सिलसिलेवार विस्फोट, दर्जनों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर खबर दी है कि इन विस्फोटों में 42 लोग मारे गए हैं तथा 90 लोग घायल हुए हैं।
दूसरी ओर टेलीविजन चैनल अल-अरेबिया ने इन विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 65 बताई है। विस्फोट राजधानी बगदाद के मध्य भाग में एक बाजार में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट राजधानी के मध्य जिलों अल शुरजा, अल-काहिरा और अल-कारख में हुई। पुलिस के मुताबिक इन विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications