कारों की बिक्री में 22 फीसदी वृद्धि
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेनुफैक्चर्स (एसआईएएम) के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से नवंबर के बीच यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 12.15 फीसदी और बहुउद्देशीय वाहनों की बिक्री में 31.46 फीसदी बढ़त दर्ज हुई।
इस दौरान मोपेड, स्कूटर और मोटरसाइकिलों की बिक्री में क्रमश: 29.54, 15.12 और 17.79 फीसदी वृद्धि हुई। अप्रैल से नवंबर के बीच हल्के व्यापारिक वाहनों की बिक्री में भी भारी इजाफा हुआ।
मध्यम और भारी व्यापारिक वाहनों की बिक्री में इस दौरान जहां 2.41 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई वहीं हल्के व्यापारिक वाहनों की बिक्री में इससे काफी अधिक 27.39 फीसदी इजाफा हुआ।
एसआईएएम के मुताबिक अप्रैल-नवंबर के बीच वाहनों के निर्यात के विकास में 8.16 फीसदी वृद्धि हुई। इसमें मुख्य रूप से यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की बिक्री में आई तेजी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications