तेलंगाना मुद्दे पर सोनिया से मिलने पहुंचे आंध्र कांग्रेस प्रमुख
वह सोनिया के साथ तेलंगाना मुद्दे के समाधान पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस सरकार अलग तेलंगाना राज्य की मांग की बढ़ती हुई तपिश का सामना कर रही है।
श्रीनिवास ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना की मांग के खिलाफ नहीं है, "लेकिन यह एक संवेदनशील मुद्दा है"। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "हमने आलाकमान के सामने मांग रख दी है।"
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर रखे गए आमरण अनशन का मंगलवार को 10वां दिन होने की वजह से आंध्र प्रदेश में अशांति की स्थिति है।
श्रीनिवास ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ एक बैठक करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा, "बुधवार को उनका जन्मदिन है। यदि मुझे समय मिलता है तो मैं उनसे मुलाकात करूंगा।"
सोनिया इस समय झारखण्ड में हैं, वह विधानसभा चुनाव के मंगलवार को होने वाले तृतीय चरण के मतदान से पहले प्रचार के लिए वहां पहुंची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications