मप्र में भिण्ड जेल पर छापा
पुलिस के अनुसार मंगलवार को जिलाधिकारी सुहैल अली और पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने भारी पुलिस बल के साथ यहां के उप जेल पर छापा मारा। कार्रवाई में जेल से 14 मोबाइल, चार्जर और नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने आईएएनएस को बताया है कि प्रदेश में होने वाले शहरी निकाय चुनाव को लेकर अनेक लोगों को धमकियां मिल रही थी, जिसके बाद जेल पर छापे मारे गए। उन्होने बताया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications