सूर्यास्त के बाद उतरा राहुल का हेलीकॉप्टर: जिला मजिस्ट्रेट
सीतापुर के जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी है कि राहुल का हेलीकॉप्टर जिस समय उतारा गया, उस समय सूर्यास्त हो चुका था।
राज्य सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में सीतापुर के जिलाधिकारी कहा है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग साढ़े पांच बजे हुई अंधेरे में हुई। यही नहीं राहुल गांधी काफिले की बुलेटप्रूफ गाड़ी में नहीं बैठे बल्कि टोयोटा गाड़ी से हरदोई गये।
सीतापुर के जिलाधिकारी संजय कुमार ने वहां संवाददाताओं को बताया कि राहुल का हेलीकॉप्टर शाम 5.30 बजे उतरा जबिक सूर्यास्त शाम 5.13 बजे ही हो गया था।
हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान दृश्यता कम थी। रोशनी की सही व्यवस्था नहीं थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी ने सीतापुर से हरदोई जाने के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया।
इससे पहले सीतापुर में अंधेरे में हेलीकॉप्टर उतरवाने को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में सफाई देते हुए कहा था कि न तो उन्होंने पायलट पर कोई दबाव डाला और न ही पायलट ने कोई नियम तोड़ा था। पायलट ने सोच समझकर लैंडिंग की थी।
जिस समय पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारा उस दौरान उजाला और पर्याप्त रोशनी थी। उन्होंने इस विवाद लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि मीडिया को जांच के बाद खबरें आगे बढ़ानी चाहिए।
माना जा रहा है राज्य सरकार जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजकर राहुल द्वारा की गई कथित नियमों की अनदेखी पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि राहुल ने लोगों से मिलने का वादा पूरा करने के लिए दृश्यता न के बराबर होते हुए भी सीतापुर के आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरवाया।
उल्लेखनीय कि राहुल गांधी युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए राहुल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications