आंध्र का फैसला केंद्र के हाथः रोसैया

रोसैया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)सरकार को तेलंगाना मुद्दे से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आंध्र प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के फैसले का पालन करेगी।
टीआरएस और अन्य विपक्षी दलों की मांग पर पूछे गए सवाल पर रोसैया ने कहा, "यदि केंद्र सरकार कोई फैसला करती है तो विधानसभा में कोई प्रस्ताव पारित करने की जरूरत नहीं होगी।" उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को उन्होंने एक रिपोर्ट भेजी है।
रोसैया ने कहा कि वह बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने नई दिल्ली जाएंगे। सोमवार को राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष डी.श्रीनिवास नई दिल्ली गए थे और केंद्रीय नेतृत्व को तेलंगाना आंदोलन के संबंध में जानकारी दी थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में कांग्रेस विधायकों का एक गुट पृथक तेलंगाना के गठन की इच्छा रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications